Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024अन्य खबरेंछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में मतदान के लिए निकाली साइकिल रैली

लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत वोटिंग की अपील, स्वीप कार्यक्रम में कलेक्टर-एसपी ने दिलाई शपथ

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की शत-प्रतिशत मतदान में भागीदारी को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत केरा रोड से नेता जी चौक तक साइकिल रैली निकाली गई। इसमें लोगों को निष्पक्ष और भय मुक्त मतदान करने का संदेश दिया गया।

कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा और एसपी विवेक शुक्ला ने इस रैली में शामिल हुए अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिकों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत “कोसा कांसा कंचन वोट करेगा जन जन” की थीम पर लोकतंत्र के महापर्व को लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  जम्मू के इस गांव में रहस्यमयी बीमारी से हो रही मौत: पूरा इलाका ‘कंटेनमेंट जोन’ घोषित, लॉकडाउन जैसी पाबंदी

मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की जानकारी दी जा रही हैं। लोगों को निष्पक्ष और बिना डर, बिना किसी लोभ के वोट डालने की अपील की जा रही है। वहीं अपने मताधिकार का प्रयोग कर भारत देश को आगे तरक्की पर ले जाए।

कलेक्टर ने मतदान करने नागरिकों को दिलाई शपथ

कलेक्टर आकाश छिकारा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को शपथ दिलाई। सभी युवाओं और नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और अपने घर परिवार व आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर जागरूक मतदाता होने का फर्ज निभाएं।

कलेक्टर ने कहा कि अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा व अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपना मताधिकार का प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें:  नक्सल-हमले में शहीद ASP गिरपुंजे की पत्नी को मिली पहली-पोस्टिंग:9 शर्तों के साथ सरकार ने बनाया DSP

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles