Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसछत्तीसगढ़दुर्गराजनीति

बैलेट पेपर वाले बयान पर भूपेश के खिलाफ शिकायत

दुर्ग के बीजेपी नेता ने चुनाव आयोग को दी लिखित कंप्लेन;चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने का आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर शिकायत की गई है। दुर्ग बीजेपी जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार का आरोप है कि भूपेश बघेल ने भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ भड़काऊ बयान जारी किया और चुनाव प्रक्रिया को अनुचित रूप से प्रभावित करने की कोशिश की है।

बीजेपी नेता ने अपनी लिखित शिकायत में कहा है कि भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित हैं। उन्होंने बीते 26 मार्च को मंगलवार को पाटन विधानसभा के आमालोरी गांव में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में भड़काऊ भाषण दिया। भूपेश बघेल ने भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ बयान जारी कर EVM की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया।

भूपेश बघेल के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत
भूपेश बघेल के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत

चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश

इसे भी पढ़ें:  बीजापुर के पोटा केबिनों में मलेरिया का आतंक, दो छात्राओं की मौत से हड़कंप, तीन का उपचार जारी

शिकायत में लिखा है- भूपेश बघेल ने सार्वजनिक मंच से बयान दिया है कि अगर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 384 से ज्यादा कैंडिडेट होंगे तो निर्वाचन आयोग को राजनांदगांव में बैलेट पेपर से मतदान करवाना होगा। इसलिए पाटन क्षेत्र के कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में नामांकन दाखिल करें।

शिकायत में कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस तरह का बयान देकर भारत निर्वाचन आयोग की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की है। साथ ही चुनाव प्रक्रिया को अनुचित रूप से प्रभावित करने का प्रयास किया है।

दुर्ग बीजेपी जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने शिकायत की है।
दुर्ग बीजेपी जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने शिकायत की है।

EVM के खिलाफ जनता को भड़काने की कोशिश

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में कल AAP का बड़ा प्रदर्शन

बीजेपी नेता ने कहा कि भूपेश बघेल ने EVM के खिलाफ जनता को भड़काने का काम किया है। उन्होंने 384 से ज्यादा लोगों को नामांकन करने के लिए बयान देकर निर्वाचन आयोग की स्वच्छ और स्वस्थ चुनाव प्रक्रिया को दूषित करने काम किया है। भूपेश बघेल का ये बयान चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है।

राजेंद्र कुमार ने लिखा- भूपेश बघेल ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से बाहर उनके चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया जाए।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles