Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

भाई ने भाई को लोहे के तवा से मार डाला

जांजगीर-चांपा में विवाद के बाद की हत्या, आरोपी बोला- घर में करता था झगड़ा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में घरेलू विवाद को लेकर समीर सूर्यवंशी ने अपने बड़े भाई राजू सूर्यवंशी (22) की लोहे की तवा से हमलाकर मार डाला। पुलिस ने राजू सूर्यवंशी की हत्या के मामले में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर किया। आरोपी समीर सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी अनुसार, राजू सूर्यवंशी अपने परिवार के साथ कुरूभाठा भूपदेवपुर रायगढ़ में J.S.W. में रहकर रोजी मजदूरी का काम करता था। बधौदा गांव में माता पिता और भाई लोग एक ही घर में रहते थे। जनवरी माह 2024 को मृतक राजू सूर्यवंशी अपने परिवार के साथ बघौदा अपने घर आ गए।

पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार किया।

पति-पत्नी के बीच आपस में लड़ाई

इसे भी पढ़ें:  JANJGIR : कचरे से भरे कुएं में गिरने से पूर्व आरक्षक की मौत

26 मार्च को सुबह 7 बजे करीबन मृतक राजू सूर्यवंशी अपनी पत्नी को बोला रहा था कि वह काम खोजने के लिए रायगढ़ जाऊंगा तो मेरा पेंट शर्ट और पर्श को देने की बात कही। जहां पत्नी बोली कि पर्श को नहीं देखी हूं, जिसपर दोनों पति-पत्नी के बीच आपस में बातचीत हो रही थी।

राजू सूर्यवंशी को मार डाला

इस बीच राजू सूर्यवंशी का छोटा भाई समीर सूर्यवंशी आया और घर में लड़ाई झगड़ा करते रहते हो कहकर अपने भाई को गाली गलौज किया। इसके बाद घर में रखे लोहे के तवा से सिर पर 3 से 4 बार ताबड़ तोड़ हमला कर दिया, जिससे राजू सूर्यवंशी की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट ने सहायक शिक्षकों को दिखाया बाहर का रास्ता

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles