Advertisment
गोंडवाना गणतंत्र पार्टीछत्तीसगढ़राजनीतिलोकसभा चुनाव 2024

CG में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जारी की लिस्ट

10 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान,लोकसभा चुनाव में समीकरण बिगाड़ सकती है GGP

contact for Ad1
S G Travels

लोकसभा 2024 के चुनाव को में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने छत्तीसगढ़ कैंडीडेट की लिस्ट जारी की है।इस लिस्ट में 10 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। ​​​​​​​गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम चुनाव ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।

पार्टी ने 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। बस्तर से टीकम नांगवंशी, सरगुजा से डॉ एल एस उदय को , वही रायगढ़ से मदन गोड़ और रायपुर लोकसभा सीट से लाल बहादुर यादव को प्रत्याशी बनाया है।

छत्तीसगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट।
छत्तीसगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट।

छत्तीसगढ़ में BSP-GGP का टूटा गठबंधन

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में भाजपा के जिला अध्यक्षों का ऐलान:दुर्ग में पुरुषोत्तम देवांगन, कांकेर में महेश जैन, लगभग सभी जगह बदले चेहरे

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस लोकसभा चुनाव ने दोनो ने अपना गठबंधन तोड़ दिया है। दोनों ही पार्टी लोकसभा सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशियों को उतार रही है।

छत्तीसगढ़ में बहुजन समाज पार्टी ने दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया था,। वही मंगलवार क गोड़वाना गणतंत्र पार्टी ने छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर प्रत्याशी के ना की घोषणा कर दी है।

बसपा ने तोड़ा गठबंधन

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने दैनिक भास्कर को बताया कि बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन तोड़ा है। हम लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संगठन कमेटी का मानना है कि गठबंधन में चुनाव लड़ने से उनका वोट कम होता है ।

इसे भी पढ़ें:  सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

इसलिए BSP सुप्रीमो मायावती ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन तोड़ दिया है। GGP अब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्वतंत्र चुनाव लड़ रही है।

2023 विधानसभा चुनाव में BSP को एक भी सीट नहीं मिली

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रदेश में हुए चार विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी एक से दो विधायक सदन में पहुंचते थे, लेकिन साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के एक भी कैंडिडेट को जीत नहीं मिली।

2023 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने गठबंधन कर चुनाव गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पाले एक सीट आई, लेकिन बसपा का खाता नहीं खुल पाया। वहीं ,2018 विधानसभा चुनाव में बसपा और जोगी कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसमें बहुजन समाज पार्टी के पाले में दो सीट आई थी। जोगी कांग्रेस के 5 विधायक जीतकर आए थे।

इसे भी पढ़ें:  मोबाइल चोरी कर यूपीआई से रकम ट्रांसफर करने वालों का गिरोह सक्रिय, सामने आई पूरी साजिश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles