Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में लूट के 2 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के रहने वाले हैं आरोपी, बाजार-मेला में करते थे चोरी, 20 मोबाइल बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 लाख 50 हजार रुपए कीमती 20 नग मोबाइल बरामद किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं दो नाबालिग बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के वार्ड नंबर 17 के रविदास चौक के पास अंजनी कुमार पाण्डेय से 3 अज्ञात व्यक्तियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अंजनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वो 24 फरवरी को सब्जी मार्केट से सब्जी लेकर घर जा रहा था, तभी एक व्यक्ति पास आया। चाकू दिखाकर 550 रुपए तथा मोबाइल को लूट लिया। उसके बाद वह 2 अन्य साथियों के साथ भाग निकला।

इसे भी पढ़ें:  Crime News: कांग्रेस नेता की हत्‍या, सिंगारपुर सड़क किनारे मिली लाश

किराए के मकान में संदिग्ध लोगों की रहने की मिली सूचना

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि, रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में साइबर टीम और पुलिस टीम जुटी हुई थी। इस दौरान सूचना मिली की कुछ संदिग्ध लोग चांपा में एक किराए के मकान में रह रहे है। जिसपर उक्त संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल
आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल

झारखंड राज्य के रहने वाले हैं आरोपी

पूछताछ करने पर बताया कि बकिम मंडल, कृष्णा शाह और शेख चुन्नू तीनों झारखंड राज्य के रहने वाले हैं। जोकि जिले के अगल-अलग थाना क्षेत्र जैसे पामगढ़, बलौदा, नैला चौकी और अन्य जिलों में लगने वाले बाजार, मेला में मोबाइल चोरी करने की बात कही।

इसे भी पढ़ें:  मरवाही विधायक के तलवार उठाने का वीडियो वायरल:जन्मदिन पर समर्थकों ने भेंट की थी; बाबाधाम से लेकर आए थे युवक

आरोपियों के पास से 20 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बरामद किया गया है। मोबाइल की कीमत तकरीबन 6 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। साथ ही लूट की घटना को अंजाम देने में उपयोग किए गए एक चाकू को जब्त किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 2 नाबालिक बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles