Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में भाभी पर तलवार से हमला

पुलिसकर्मी को लगे 3 टांके, आरोपी देवर बोला- आज तुझे जान से मार डालूंगा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में मारपीट से घायल महिला बिमला बाई जिला अस्पताल में मुलाहजा के लिए गई थी। इस दौरान देवर जीवन कश्यप हत्या करने की नियत से तलवार लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां महिला पर हमला कर दिया, जिसे बचाने के दौरान आरक्षक जयप्रकाश टंडन के हथेली पर चोट आई है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी अनुसार, पीड़ित महिला बिमला बाई मुनूंद गांव निवासी ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। वह अपने बेटे को काम करने को लेकर गाली गलौज कर रही थी, जिसे सुनकर देवर जीवन कश्यप ने मुझे गाली गलौज कर रही हो कहकर डंडे से मारपीट की।

इसे भी पढ़ें:  रायगढ़ में 24 घंटे से ब्लैक आउट...भड़की पब्लिक:कहा- मंत्रीजी के बर्थडे में अधिकारी व्यस्त

इस दौरान चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के पड़ोसी आए, तब तक वह भाग गया था। मारपीट से पैर में चोट के निशान हैं। सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस आरक्षक जयप्रकाश टंडन जिला अस्पताल मुलाहजा कराने लेकर गए थे।

महिला पर देवर ने तलवार से किया हमला।

देवर जीवन कश्यप को पता चला की रिपोर्ट दर्ज करने पहुंची है। इस बात से वह आक्रोशित होकर तलवार लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में गाली-गलौज करने लगा। पुलिस के सामने जान से मार डालूंगा कहते हुए तलवार को गर्दन के पास ले जाकर मरने की कोशिश की।

पुलिसकर्मी को आई चोट

इस दौरान पुलिस आरक्षक जयप्रकाश टंडन अपने हाथ में तलवार को पकड़ा, जिससे हथेली पर चोट आई है। पुलिस आरक्षक के हाथ में 3 टांके लगे हैं। अगर आरक्षक नहीं रोकता तो जीवन कश्यप अपनी भाभी की हत्या करते देता।

पुलिस ने आरोपी का निकासा जुलूस।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तलवार को स्कॉर्पियो से जब्त किया गया है। इसके बाद आरोपी जीवन कश्यप (30) का कचहरी चौक से जुलूस निकाला गया। जहां से कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles