Advertisment
क्राइमरायगढ़

BREAKING : आप नेता ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के खरसिया में भाजपा कार्यकर्ता पर गोली चलाने से इलाके में सनसनी फैल गई है. आप नेता ने भाजपा कार्यकर्ता गोपाल गिरी को गोली मारी है. मिली जानकारी के अनुसार, पीछे से गोली चलाई गई है, जो भाजपा कार्यकर्ता के कंधे के नीचे लगी है. आनन-फानन में घायल गोपाल गिरी को खरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी के चलते आप नेता अमर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ता गोपाल गिरी को गोली मार दी. यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी चिड़िया मारने वाली छर्रे वाली बंदूक से गोली चलाई है. हालाकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है कि गोली किस तरह के बंदूक से चलाई गई है. घायल गोपाल गिरी के भाई ने बताया कि उसे भी नहीं मालूम है, लेकिन पुलिस वाले चिड़िया मारने वाली बंदूक से गोली मारने की बात कही है. बता दें कि अमर अग्रवाल को आम आदमी पार्टी ने 2019 में आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी बनाया था.

इसे भी पढ़ें:  पत्रकार की हत्या में पत्नी का हाथ : प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम, गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles