Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह:जांजगीर में करेंगे जनसभा; कोंडागांव में नेताओं के साथ बनाएंगे चुनावी रणनीति

जांजगीर में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। वे जांजगीर में जनसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है। इससे पहले शाह कोंडागाव में लोकसभा और क्लस्टर प्रभारियों की बैठक भी लेंगे।
शाह इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करेंगे। बताया जा रहा है कि शाह का फोकस बस्तर, कांकेर, महासमुंद जैसी लोकसभा सीटों पर रहेगा। शाह का बिलासपुर दौरा रद्द हो गया है। यहां वे प्रभारियों के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक करने वाले थे।
सेना के हेलीकॉप्टर से कोंडागांव के लिए रवाना होंगे अमित शाह।
सेना के हेलीकॉप्टर से कोंडागांव के लिए रवाना होंगे अमित शाह।अमित शाह दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां से ठैथ् के हेलीकॉप्टर से दोपहर में कोंडागांव पहुंचेंगे, जहां संगठन के नेताओं की बैठक लेंगे और चुनावी तैयारियों और जीत की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे।
अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया था।
अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया था। केंद्रीय मंत्री अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम अमित शाह सुबह 10 बजे दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12.5 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पार्टी के बड़े नेता उनकी अगुवाई करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.10 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। कोंडागांव में दोपहर एक से दो बजे तक बस्तर लोकसभा क्लस्टर प्रभारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 2.50 बजे कोंडागांव से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जांजगीर में रायपुर लोकसभा क्लस्टर प्रभारियों की बैठक भी लेंगे। शाम 6.50 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 8 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  मीटर रीडर को सविदा नियुक्ति दिए जाने की मांग, प्रदेशभर में 5 हजार 300 मीटर रीडर कर रहे काम

बिलासपुर दौरा रद्द होने पर कांग्रेस हमलावर

शाह के दौरे से एक दिन पहले बिलासपुर दौरा रद्द होने से कांग्रेस हमलावर है। यहां शाह बुद्धिजीवी सम्मेलन में शामिल होने वाले थे। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि शाह अगर सम्मेलन में जाते तो लोग उनसे 10 साल का हिसाब मांगते, इसलिए डरकर कार्यक्रम में जाना कैंसिल कर दिया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles