Advertisment
छत्तीसगढ़

ITBP जवान यूपी में 13 दिन से लापता : गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिला मोबाइल और सामान, कांकेर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिलें के चारामा क्षेत्र का रहने वाला ITBP का जवान उत्तर प्रदेश से लापता हो गया है। जवान 7 फरवरी को लुधियाना से छुट्टी पर अपने गांव आने निकला था, जो 20 फरवरी तक अपने घर नहीं पहुंचा है। जवान का सामान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन से रेलवे पुलिस ने बरामद किया है, लेकिन अब तक जवान का कुछ पता नहीं चल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार, चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसावाही गांव का रहने वाला आईटीबीपी का जवान विनोद कुमार गोटी ने 7 फरवरी को अपने परिजनों से फोन पर बात की थी और छुट्टी पर घर आने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद जब उसके घर के लोगों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद मिला।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के 24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खातों में 566 करोड़ 77 लाख रुपए ट्रांसफर

गोरखपुर के रेलवे पुलिस ने उठाया फोन
कई बार फोन करने के बाद भी जवान से संपर्क नहीं होने पर परिजन काफी परेशान थे। लेकिन इसी बीच जवान के फोन पर रिंग गई और फोन गोरखपुर के रेलवे पुलिस ने उठाया और जवान का सामान स्टेशन पर मिलने की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन गोरखपुर भी गए लेकिन जवान का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

7 फरवरी की रात जवान से हुई थी बात
गौरतलब है कि, 7 फरवरी की रात लगभग 10 बजे जवान विनोद गोटी ने अपने परिजनों से फोन पर बातचीत की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि, वे छुट्टी लेकर घर आ रहे हैं और रायपुर पहुंचने के बाद परिजनों को उन्हें लेने आने के लिए कहा था। इसके बाद अगली सुबह जब उनके पिता ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में 179 उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट:237 में से 194 कैंडिडेट जमानत नहीं बचा पाए; सबसे ज्यादा BSP के प्रत्याशी

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना के बाद से जवान विनोद कुमार गोटी की तलाश जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। जवान के लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे प्रशासन से जल्द से जल्द जवान को ढूंढ निकालने की अपील कर रहे हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles