Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

बेटे ने ली पिता की जान, खून से सना फावड़ा लेकर सड़क पर घूमते दिखा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर: सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में आज बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली. आरोपी बेटे ने फावड़ा से सिर पर वारकर अपने पिता की जान ले ली. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा खून से सना फावड़ा लेकर गलियों में घूमता दिखा, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची

गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी बेटे को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है. सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केवट ने घटना के बारे में बताया.

मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे ने की हत्या

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के मन्नाडोल की घटना है. वहां से सूचना मिली है एक व्यक्ति विक्षिप्त अवस्था में फावड़ा लेकर घूम रहा है. फावड़े पर खून लगा हुआ है. इस सूचना के बाद पुलिस की टीम गांव पहुंची. विक्षिप्त व्यक्ति के घर में जाकर देखा गया. जहां एक बुजुर्ग की लाश पड़ी हुई थी. सिर पर गंभीर चोट और खून बहने से मौत हुई थी.

इसे भी पढ़ें:  Half Bijli Bill Yojana: छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों के 81 हजार 755 परिवारों को मिलती रहेगी मुफ्त बिजली की सुविधा

पिता की हत्या कर बाहर घूम रहा था बेटा

मृतक का नाम मनराखन ध्रुव है, जिनकी उम्र 65 से 70 साल के बीच है. आरोपी बेटे का नाम नीतू ध्रुव है. 40 वर्षीय नीतू मानसिक रूप से विक्षिप्त है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उसकी मानसिक स्थिति ठीक लग रही है. पूछताछ के दौरान और क्षेत्रवासियों से मिली जानकारी में पता चला है कि आरोपी लंबे समय से मानसिक रूप से असामान्य व्यवहार करता था. आगे की जांच जारी है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles