Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का आयोजन 11 से 13 फरवरी 2026 तक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

जांजगीर-चांपा।  जिले में प्रस्तावित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला को सफल, सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं जनसहभागिता युक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला आयोजन 11 से 13 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा विधायक श्री ब्यास कश्यप, पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर एवं जनप्रतिनिधिगण, मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी : कई इलाकों में लू का असर, पारा 39.5 डिग्री तक पहुंचा

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा अपने विचार एवं महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव के दौरान लोक संस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक धरोहर को प्रमुखता से प्रदर्शित करने साथ ही सुप्रसिद्ध कलाकारों, स्थानीय कलाकारों, लोक नृत्य, लोक गायन प्रस्तुतियों को मंच प्रदान किया जाएगा। एग्रीटेक कृषि मेला को किसानों के लिए जानकारी, तकनीक और लाभ का प्रभावी माध्यम बनाने पर चर्चा की गई साथ ही मेले में उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक कृषि यंत्र, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य तथा शासन की विभिन्न कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बैठक में महोत्सव एवं कृषि मेला पर आधारित स्मारिका ‘‘जाज्वल्या‘‘ के प्रकाशन पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय, समयबद्ध तैयारी एवं प्रभावी प्रबंधन के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच गैंगवार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles