Advertisment
छत्तीसगढ़

अमित बघेल बलौदा बाजार हिंसा में गिरफ्तार: दो दिन की मिली पुलिस रिमांड, भाजपा और कांग्रेस पर लगाया साजिश का आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में हाल ही में हुए अग्निकांड और हिंसा की गंभीर घटना को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। अमित बघेल को रायपुर से हिरासत में लेकर बलौदा बाजार लाया गया, जहां उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस द्वारा दो दिन की रिमांड की मांग किए जाने पर कोर्ट ने इसे मंजूरी दे दी और आरोपी को दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में सौंप दिया गया है।

इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अमित बघेल की गिरफ्तारी डिजिटल साक्ष्य और तकनीकी एविडेंस के आधार पर की गई है। जांच के दौरान मोबाइल फोन डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों में उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई। इन्हीं पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि इस पूरे मामले में अब तक करीब 200 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की कई टीमें लगातार जांच में जुटी हुई हैं। जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस का विनाश तय, भ्रष्ट हो गई है बुद्धि

पुलिस रिमांड के दौरान होगी पूछताछपुलिस रिमांड के दौरान अमित बघेल से हिंसा और आगजनी की साजिश, भीड़ को उकसाने में उनकी भूमिका, सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाए गए संदेशों, संगठनात्मक संपर्कों और अन्य आरोपियों से संबंधों को लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे किन लोगों की योजना थी और किस स्तर पर समन्वय किया गया था।

घटना के बाद से ही बलौदा बाजार जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सोशल मीडिया पर भ्रामक, उकसाऊ और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। किसी भी व्यक्ति या संगठन को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा। दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  छह साल की मासूम अब देख सकेगी दुनिया: आंबेडकर अस्पताल में कार्निया ट्रांसप्लांट

जांच जारी, और गिरफ्तारियों की संभावना
अग्निकांड और हिंसा के इस मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं और गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ सकती है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles