Advertisment
छत्तीसगढ़

रायपुर में भी इंदौर जैसी लापरवाही: सेल्स टैक्स कॉलोनी- गायत्री नगर समेत कई कालोनियों में आ रहा बदबूदार गंदा पानी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

रायपुर। इंदौर में गंदे पानी से 10 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद भी रायपुर नगर निगम ने सबक नहीं लिया है। राजधानी की सेल्स टैक्स कॉलोनी, गायत्री नगर, पिंक सिटी, स्टील सिटी में एक महीने से बदबूदार और गंदा पानी आ रहा है। दर्जनों घरों में नाली जैसे काले पानी की सप्लाई हो रही है। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बावजूद निगम की अनदेखी जारी है।

इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि, गंदे पानी से कई बच्चे बीमार पड़े, अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। पानी इतना खराब है कि हमें दो बार घर का फिल्टर बदलना पड़ा। कई परिवार हर दिन 300 रुपए खर्च कर पानी के कंटेनर खरीदने को मजबूर है। ऐसे में क्या निगम प्रशासन आंख मूंदे बैठा हुआ है। निगम के अधिकारियों ने भी गंदा पानी आने की बात मानी है। ऐसे में इलाके के लोगों का सवाल है कि, क्या निगम किसी की मौत के बाद ही गंभीर होगा ?

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में अजब-गजब मामला, मर चुके सब इंजीनियर का कर दिया तबादला, किरकिरी होने पर सुधारी गलती

पानी में से मछली के मरने जैसी आती है बदबू
पिंक सिटी और गायत्री नगर की महिलाओं ने बताया कि नलों से आने वाले पानी में मछली के मरने जैसी बदबू आती है। पानी को उबालकर पीना पड़ रहा है, फिर भी परेशानी खत्म नहीं हुई। नहाने तक के लिए कंटेनर का पानी उपयोग करना पड़ रहा है। रोजाना 250 से 300 रुपये पानी खरीदने में खर्च हो रहे हैं, जिससे महीने का खर्च आठ से 10 हजार रुपये तक पहुंच गया है। नगर निगम में लगातार शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं हुआ है। टंकी जोन-9 में और इलाका जोन-3 में होने से समन्वय की कमी भी सामने आ रही है।

इसे भी पढ़ें:  दुर्ग में महिला की जली लाश मिलने से फैली सनसनी, साइट पर धारदार हथियार बरामद

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles