
छत्तीसगढ़
तिहरे हत्याकांड से दहला कोरबा: कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन समेत 3 लोगों की मिली लाश, हिरासत में संदेही
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। यहां के कबाड़ व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित 3 लोगों की देर रात अज्ञात शख्स ने हत्या कर दी। आरोपी ने निजी फार्म हाउस में घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है। तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं तिहरे हत्याकांड से शहर में दहशत का माहौल है।



