Advertisment
छत्तीसगढ़

ईंट भट्ठे में बड़ा हादसा: पानी टंकी की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत, एक मासूम की हालत गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर ईंट बनाने के लिए बनाई गई पानी की टंकी की दीवार अचानक भरभराकर दो महिलाओं पर गिर गई। घटना के बाद महिलाओं को संजीवनी हॉस्पिटल दल्लीराजहरा लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चिखली डेम किनारे का है। जहां के ईंट भट्ठे में बलौदाबाजार की रहने वाली दो महिलाएं काम करने परिवार के साथ आई थी। हादसे के दौरान महिलाएं और बच्चे पानी टंकी के पास ही नहाने के लिए बैठे हुए थे। इसी बीच पानी टंकी की दीवार महिलाओं के ऊपर गिर गई।

इसे भी पढ़ें:  ITBP के जवान को लगी गोली, हालत नाजुक, एयर एंबुलेंस से लाया जा रहा रायपुर

बच्ची की हालत नाजुक
हादसे में दोनों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची घायल है। मासूम को इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। महिलाओं की पहचान चन्द्रकला पति नन्द कुमार 45 वर्ष और आशा बारले पति सूरज बारले 29 वर्ष के रूप में हुई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles