Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

सतनामी समाज के लिए कथा वाचक ने की आपत्तिजनक बातें, आक्रोशित लोगों ने की कार्रवाई की मांग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भागवत कथा के दौरान कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। समाज को लेकर अपशब्द कहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कथावाचक के बयान पर सतनामी समाज भड़क उठा है।

वायरल वीडियो में कथावाचक आशुतोष चैतन्य ने कहा कि कितना दुख होता है कि देश का क्या होगा। आपके मोहल्ले में, आपके पड़ोस में पहले सनातनी थे, वो आज सतनामी हो गए। अरे उन मूर्खों को ये समझ नहीं आता कि सतनामी का मतलब क्या है।

आशुतोष चैतन्य के बयान के बाद सतनामी समाज ने बड़ी संख्या में रैली निकाली। भीड़ ने तखतपुर थाने का घेराव भी किया। इस दौरान आशुतोष चैतन्य के विरोध को लेकर जमकर नारेबाजी की। कथावाचक की गिरफ्तार की मांग की। बवाल के बाद आशुतोष चैतन्य के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

इसे भी पढ़ें:  घर में घुसी तेज रफ्तार कार, 2 लोगों की मौत:ड्राइवर और बाहर खाट में बैठी महिला ने दम तोड़ा; 6 लोग घायल

दरअसल, तखतपुर के टिकरी पारा में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण चल रहा है। कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज हैं। वह कथा के दौरान सतनामी समाज को लेकर कई अपशब्द कहे। वीडियो को यूट्यूब चैनल पर अपलोड भी कर दिया गया।

वायरल वीडियो में आशुतोष चैतन्य महाराज कह रहे हैं कि जो पहले सनातनी थे, वो आज सतनामी हो गए। सतनामी का मतलब क्या है। सत नाम किसका है। सिर्फ राम का है। आप लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। आप लोग अपने बच्चों को वो परवरिश नहीं दे पा रहे हैं।

समाज के लोगो ने तखतपुर थाने को किया घेराव
कथावाचक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सतनामी समाज में आक्रोश है। समाज के लोग बड़ी संख्या में तखतपुर थाने पहुंचे और घेराव कर दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने कथावाचक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इसे भी पढ़ें:  एसीबी की जाल में फंस गया भिलाई का प्रधान आरक्षक, अफसरों ने र‍िश्वत लेते रंगे हाथ ऐसे दबोचा

समाज के लोगों का कहना है कि व्यासपीठ से की गई ऐसी टिप्पणी न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि समाज को आपस में बांटने का प्रयास भी है। कथावाचक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। कथावाचक की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

पंडाल के आसपास पुलिस बल तैनात
वहीं तखतपुर में सतनामी समाज के विरोध के बाद कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज के कार्यक्रम स्थल तखतपुर के टिकरी पारा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पंडाल के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इसे भी पढ़ें:  सीढ़ियों पर मिली नवजात बच्ची: विधायक रिकेश ने की मुख्यमंत्री से चर्चा, गोद लेने के इच्छुक दम्पत्ति कर सकेंगे आवेदन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles