Advertisment
छत्तीसगढ़

होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने पैरेंट्स को स्कूल लाने कहा, अगले दिन तालाब में मिली बच्चे की लाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग. दुर्ग जिले के हथखोज गांव स्थित तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. 7 नवंबर को बच्चा अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला था. लेकिन कल देर शाम घर नहीं पहुंचने पर माता-पिता ने आसपास ढूंढना शुरू किया लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका. शनिवार को बच्चे का शव तालाब से बरामद किया है. पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है.

दरअसल, आद्योगिक क्षेत्र हथखोज निवासी प्रणय सतपति के 13 वर्षीय पुत्र दीपक सतपति को उसके टीचर होमवर्क नहीं किए जाने पर पेरेंट्स को स्कूल बुलाने के लिए कहा था. लेकिन अगले दिन दीपक घर से स्कूल जाने के लिए निकला लेकिन वह स्कूल न जाकर तालाब की ओर घूमने निकल गया. वहीं तालाब में नहाने के दौरान वह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें:  रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार : मेडिकल बिल पास करने शिक्षक से मांगे 10 हजार, एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

परिजनों ने बताया कि दीपक को तैरना नहीं आता था. स्कूल के टीचर ने दीपक से परिजनों को बुलाने के लिए कहा था, लेकिन उसने यह बात घर में नहीं बताई और वह इस बात को छिपाने के लिए स्कूल नहीं गया. दीपक के पिता सिस्कोल कम्पनी में मजदूरी करते हैं. घटना के बाद से घर में मातम पसरा है. वहीं पुलिस मर्ग क़ायम कर जांच कर रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles