Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

ACB की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

बिलासपुर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB) ने शनिवार को सीपत तहसील में एक बड़ी कार्रवाई अंजाम दी. यहां के नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया. अधिकारी किसान की जमीन की फौत दर्ज करने और नामांतरण के लिए अवैध रकम मांग रहा था.

डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम बिटकुला निवासी प्रवीण पाटनवार ने 30 अक्टूबर को शिकायत की थी कि उसकी दिवंगत मां के नाम पर 21 एकड़ कृषि भूमि है. फौती दर्ज कर रिकॉर्ड में उसका और उसके भाई-बहनों का नाम जोड़ने के बदले नायब तहसीलदार कुर्रे ने 1.50 लाख रुपए की मांग की थी.
शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए. सत्यापन के दौरान आरोपी ने 1.20 लाख रुपए में सौदा तय कर लिया, जिसके बाद एसीबी ने ट्रैप की तैयारी की.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर चांपा में JIO के डिस्ट्रीब्यूटर देते थे फर्जी सिम कार्ड, 2 आरोपी पकड़ाए

कैफे में ली रिश्वत और वहीं हो गया गिरफ्तार

10 नवंबर को आवेदक को 50 हजार रुपए की पहली किस्त देकर भेजा गया. आरोपी ने यह रकम NTPC सीपत स्थित कॉफी हाउस में ली. जैसे ही उसने पैसे स्वीकार किए, पहले से घात लगाए एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया.
रिश्वत की पूरी राशि आरोपी से बरामद कर ली गई है. अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.

धारा 7 के तहत मामला दर्ज, अभियान जारी

एसीबी ने आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि रिश्वतखोरी के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी. उन्होंने रिश्वत मांगने से जुड़े मामलों की शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 9926111932 और फोन नंबर 07752-250362 पर संपर्क करने की अपील की.

इसे भी पढ़ें:  कोरबा रेलवे स्टेशन में सुसाइड... खम्बे पर चढ़कर युवक ओएचई तार पर कूदा, हुई मौत

एसीबी बिलासपुर की यह कार्रवाई पिछले डेढ़ साल में की गई 37वीं सफल ट्रैप कार्रवाई है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles