Advertisment
छत्तीसगढ़

पशु ढोने वाले वाहन में नेताओं के कटआउट परिवहन का हुआ विरोध — निगम आयुक्त ने तीन अफसरों को थमाया नोटिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

कोरबाछत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर आयोजित रजत जयंती राज्योत्सव कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। ओपन थिएटर में आयोजित राज्योत्सव स्थल पर मुख्यमंत्रीउपमुख्यमंत्री और श्रम मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के कटआउट को पशु ढोने वाले वाहन (काऊ कैचर ट्रॉलीमें लाने की शिकायत के बाद निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आयुक्त आशुतोष पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब तलब किया है। बताया जा रहा है कि यह घटना दूसरी बार दोहराई गई हैजबकि 11 सितम्बर 2025 को भी इसी तरह नेताओं के कटआउट पशु ट्रॉली में ढोए जाने पर चेतावनी दी गई थी।

इसे भी पढ़ें:  महिलाओं का हल्ला बोल : अवैध महुआ शराब बंद कराने कलेक्ट्रेट पहुंची सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं

मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमा से जुड़ा यह मुद्दा अत्यंत संवेदनशील है। भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वहींयुवा भाजपा नेता अमित टमकोरिया ने इस प्रकरण पर आवाज उठाई और निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रदर्शन करेंगे। टमकोरिया ने महापौर को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की जांच की मांग की थीजिसके बाद ही निगम अमला हरकत में आया और आयुक्त ने त्वरित कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें:  CG BREAKING : चरणदास महंत के खिलाफ होगी कार्रवाई, चुनाव आयोग ने दिए निर्देश

इस पूरे घटनाक्रम ने राज्योत्सव की तैयारियों के बीच नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी निगाहें निगम प्रशासन पर हैं कि क्या वाकई में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी या यह मामला महज चेतावनी तक ही सीमित रह जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles