Advertisment
छत्तीसगढ़

बेमेतरा हिट एंड रन केस: डिफेंडर कार को हवा में उड़ा रहा आरोपी गिरफ्तार, लोगों ने दिया था 24 घंटे का अल्टीमेटम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक रईस की कार ने जमकर कहर बरपाया है। इस दौरान एक के बाद एक करके 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी। कार की चपेट में आने से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गुस्साए लोंगो ने कार मालिक के घर के बाहर जमकर तोड़फोड़ किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी कार मालिक को हिरासत में ले लिया था। वहीं अब पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी डिफेंडर चालक मेहर सिंह सलूजा गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, देर रात कई गाड़ियों को डिफेंडर कार से टक्कर मारा था। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं घटना में 7 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद आरोपी नाबालिग के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं मुख्य आरोपी फरार हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई: पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

लोगों ने दिया था 24 घंटे का अल्टीमेटम
मुख्य आरोपी के फरार होने के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला था। रविवार देर रात नगरवासियों ने 24 घण्टे का पुलिस को अल्टीमेट दिया था। टक्कर मारने वाली गाड़ियों में बाइक, स्कूटी सहित 1 पिकअप शामिल है। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 2 लोंगो की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं 5 लोंगो की इलाज जारी है। हादसे के बाद लोंगो का गुस्सा फूट पड़ा था।

नगर बंद का किया था ऐलान
घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने नगरवासियों के साथ मिलकर नगर बंद का आव्हान किया है। वहीं मामले में मृतक के परिजनों ने मुआवजा और हिट एंड रन के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। तनाव की स्थिति को देखते दीगर जिलों से पुलिस जवान बुलाये गए हैं। जिसके बाद अब बेमेतरा में भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

इसे भी पढ़ें:  रेस्ट हाउस बना अश्लीलता का अड्डा, वीडियो वायरल, वन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles