Advertisment
छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सलियों ने मामा-भांजे को मार-डाला:घर से बाहर बुलाकर धारदार हथियार से हत्या की

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर जिले में माओवादियों ने 2 ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। नेलाकांकेर गांव में शुक्रवार (24 अक्टूबर) रात को नक्सलियों ने 2 युवकों को घर से बाहर बुलाया और मार डाला। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे और पड़ोसी हैं। मामला उसूर थाना क्षेत्र का है।

मृतकों की पहचान रवि कट्टम (25 वर्ष) और तिरुपति सोढ़ी (38 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक तिरुपति का भाई सीआरपीएफ में जवान है। पुलिस ने आशंका जताई है कि माओवादियों ने बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही उसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल, पुलिस और सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  बेटी ने देखा मां फांसी के फंदे पर लटकी है

यह घटना प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के बीजापुर और उसूर क्षेत्र के हालिया दौरे के कुछ दिनों बाद हुई है। माना जा रहा है कि माओवादी सुरक्षाबलों और प्रशासनिक गतिविधियों से बौखलाए हुए हैं। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, तिरुपति सोढ़ी 8वीं पास था। पेशे से किसान था। कट्टम रवि 12 वीं पास था। बताया जा रहा है दोनों का आवापल्ली, बीजापुर मुख्यालय आना जाना होता था। इसलिए मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने उन्हें मारा है। एक महीने में नक्सलियों ने 7 ग्रामीणों को मार डाला।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles