Advertisment
छत्तीसगढ़

दिवाली पर सजी थी जुआरियों की महफिल, पुलिस ने मारा छापा, 54 जुआरी गिरफ्तार, 20 लाख की जब्ती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई। दिवाली पर दुर्ग पुलिस अलर्ट मोड पर है। रविवार को पुलिस ने जुआ खेलने वालों ठिकानों पर छापा मारा। पुलिस ने 14 मामलों में 54 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.45 लाख कैश, 6 मोबाइल, 1 बुलेट और दो चारपहिया सहित 20.61 लाख का माल बरामद किया गया है।

दरअसल, अमलेश्वर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्राम करगा के एक फार्म हाउस में दबिश दी और मौके से 6 आरोपियों को ताश की गड्डियों, 1,11,230 रुपए कैश, 6 मोबाइल, 1 बुलेट और 2 चारपहिया वाहन के साथ पकड़ा। जब्त मामल की कीमत 19.15 लाख रुपए आंकी गई है। दिवाली पर जुए के मामलों को देखते हुए पुलिस ने पहले से सख्त तैयारी की थी। जिले के 6 थानों और 2 चौकियों की टीमों ने छापेमारी कर जुआ खेलते कई लोगों को पकड़ा। यह कार्रवाई अमलेश्वर, कुम्हारी, उतई, धमधा, नेवई, छावनी थाने और जेवरा-सिरसा व अंजोरा चौकी की पुलिस ने की।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में शिव महापुराण कथा से लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, 24 लोग घायल

इन थानों में इतनी कार्रवाई

अमलेश्वर : 2 जगह हुई कार्रवाई में 8 आरोपियों से 5,260 रुपए जब्त।

कुम्हारी : 2 प्रकरणों में 9 आरोपियों से 15,000 रुपए जब्त।

उतई : 2 मामलों में 6 आरोपियों से 3,500 रुपए जब्त।

धमधा : 3 प्रकरणों में 11 आरोपियों से 2,550 रुपए जब्त। नेवई : 1 मामले में 5 आरोपियों से 3,480 रुपए जब्त। छावनी : 1 मामले में 3 आरोपियों से 790 रुपए जब्त। जेवरा सिरसा और अंजोरा के एक-एक मामले में 6 आरोपियों से 4,160 जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार जुआ खेलने वालों के खिलाफ आगे और कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। आगे भी लगातार छापेमारी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles