Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

शिवरीनारायण में भीषण आग,शहर की तीन बड़ी दुकानें और दो ठेले जलकर राख

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ी आगजनी की घटना हुई। बॉम्बे मार्केट के बीचोंबीच रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में आस-पास की कई दुकानें उसकी चपेट में आ गईं।

आग से चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स (प्रो. खगेंद्र केसरवानी), कलकत्ता होजरी और बॉम्बे साड़ी सेल (प्रो. भागवत प्रसाद थावाइत), बॉम्बे सु हाउस (प्रो. राजदीप थावाइत) जैसी बड़ी दुकानों के साथ-साथ लालू पान ठेला और संतोष यादव का साइकिल ठेला पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस, छत्तीसगढ़ अग्निशमन सर्विस, होमगार्ड जांजगीर, न्यूको सीमेंट पावर प्लांट, केएसके पावर प्लांट, प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, और मड़वा पावर प्लांट की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फिलहाल आग नियंत्रण में है, लेकिन लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  गमछे से गला घोंटकर पत्नी को मार डाला:नहर किनारे पड़ी थी महिला की लाश, चरित्र शंका में ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles