Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

फरार जैजैपुर विधायक की गिरफ्तारी की मांग, भाजपाइयों ने SP को सौंपा ज्ञापन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा के नेता एसपी कार्यालय पहुंचे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और सक्ति जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू 42 लाख 78 हजार रुपए की धोखाधड़ी मामले में फरार हैं। दो दिन पहले चांपा थाने में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि, किसान से केसीसी लोन के नाम पर फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपए निकाले गए। वहीं विधायक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने तलाश तेज कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन : सत्ता पक्ष को घेरने के लिए विपक्ष तैयार, लगाए जाएंगे दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

एएसपी ने दी मामले की जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर जांजगीर-चांपा के एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू पहले जिला सहकारी बैंक बम्हनीनडीह में प्रबंधक पद पर कार्यरत थे।पीड़ित राजकुमार शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी कि साल 2015 से 2020 के दौरान बालेश्वर साहू ने HDFC बैंक से लोन दिलाने और 50 एकड़ जमीन का किसान विकास पत्र बनवाने के नाम पर धोखाधड़ी की।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles