Advertisment
Accident

दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर नदी में गिरी, 08 बच्चे तेज बहाव में बहे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उज्जैन। जिले के नरसिंगा क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया। दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चंबल नदी में गिर गया। ट्रैक्टर में कुल 7 से 8 बच्चे सवार थे जिनमें से अब तक 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। हादसा उस वक्त हुआ जब विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं का समूह नदी की ओर जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी और मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया जिससे ट्रैक्टर सीधे नदी में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे लोगों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 15 डिब्बे पटरी से उतरे; 4 यात्रियों की मौत, करीब 20 जख्मी; यूपी के गोंडा में हुआ हादसा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles