Advertisment
देश

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बेंगलुरु। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बेंगलुरु के एमएस रामैया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। खरगे को बीती रात से बुखार है। वे अभी डॉक्टर की निगरानी में हैं और जल्द ही हेल्थ रिपोर्ट भी आ सकती है।

कांग्रेस नेता ने बताया कि खरगे को मंगलवार (30 सितंबर) से ही बुखार है और पेट दर्द की भी शिकायत है। इसी वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि वे फिलहाल ठीक हैं और किसी तरह की गंभीर दिक्कत नहीं है।

खरगे 7 अक्टूबर को कोहिमा जाने वाले हैं, जहां वे नगा सॉलिडेरिटी पार्क में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा सांसद और नागालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एस. सुपोंगमेरेन जामिर ने इसको लेकर अपडेट दिया था।

इसे भी पढ़ें:  मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, अमेरिका के अस्पताल में ली अंतिम सांस

बता दें कि खरगे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। उन्हें अक्टूबर 2022 में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली थी। अहम बात यह है कि वे कांग्रेस के अध्यक्ष बनने वाले पहले गैर-गांधी परिवार के नेता बने थे। वे पद संभालने के बाद पार्टी के लिए कई चुनावों में अहम भूमिका निभा चुके हैं। खरगे का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है। वे सांसद, केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles