Advertisment
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, 1 की मौत 2 की हालत गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है. तेज रफ्तार बाईक पर सवार 3 युवक सीधे रोड किनारे लगे एक खंभे से जा टकराए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बनी हुई है. रविवार सुबह हुए इस हादसे का CCTV वीडियो आज दूसरे दिन सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 24 वर्षीय अमन जांगड़े के रूप में हुई. मृतक और उसके दोनों साथी पाली गांव के रहने वाले हैं. वे किसी काम से कटघोरा आए थे और लौटते समय उनकी तेज रफ्तार बाईक मदनपुर टोल गेट के पास तेज रफ्तार बाइक बूम बैरियर से टकराकर खंभे से जा भिड़ी.

इसे भी पढ़ें:  IPL 2024 : छत्तीसगढ़ के शशांक ने खेली विनिंग पारी

सूचना मिलने पर 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने 24 वर्षीय अमन जांगड़े को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दो दोस्तों की हालत गंभीर बनी हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles