Advertisment
Uncategorized

रायपुर लौट रही सीआरपीएफ जवानों से भरी बस हादसे का शिकार, 4 यात्री गंभीर घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक जवान के हाथ में चोट आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर से पायल ट्रेवल्स की यात्री बस में करीब 16 सीआरपीएफ जवान और अन्य 15 यात्री सवार थे। सभी जवान भोपालट्टनम कैंप ड्यूटी पर लौट रहे थे। इनमें एएसआई सुभाष सिंह भी शामिल थे। रात लगभग 12:15 बजे बस दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

इसे भी पढ़ें:  UPSC चेयरमैन मनोज सोनी का इस्तीफा: कार्यकाल पूरा होने से पांच साल पहले छोड़ा पद, जानें क्या बताई वजह

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घायल जवान का भी इलाज जारी है। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles