Advertisment
छत्तीसगढ़

CGPSC घोटाला मामले में 05 और आरोपी गिरफ्तार, सभी को भेजा गया CBI की रिमांड पर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। CGPSC घोटाला मामले में CBI ने आज पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, PSC के सचिव रहे पूर्व IAS जीवनलाल ध्रुव और उनके बेटे सुमित ध्रुव समेत निशा कोसले, दीपा आदिल को गिरफ्तार कर CBI की विशेष कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने पांचों आरोपियों को तीन दिन यानि 22 सितंबर तक के लिए CBI रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों से CBI पूछताछ करेगी, जिसमें बड़े खुलासे हो सकते है। इससे पहले 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बता दे कि CBI ने 18 नवंबर को तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर एंड इस्पात के तत्कालीन निदेशक श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया था. इसके बाद 10 जनवरी को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें नितेश सोनवानी (तत्कालीन अध्यक्ष के भतीजे, डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयनित) और ललित गणवीर (तत्कालीन डिप्टी परीक्षा नियंत्रक, CGPSC) शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री से मिलकर माने पटवारी: हड़ताल खत्म, कार्यालय के लिए 11 सौ रूपए की स्वीकृत

इसके अतिरिक्त, 12 जनवरी को शशांक गोयल और भूमिका कटियार (दोनों डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित) और साहिल सोनवानी (डिप्टी एसपी पद के लिए चयनित) को गिरफ्तार किया गया. वर्तमान में सभी आरोपी जेल में बंद हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles