Advertisment
छत्तीसगढ़

स्कूल से लौट रहे तीन छात्रों पर गिरी आसमानी बिजली, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। स्कूल से पढ़ाई कर लौट रहे तीन मासूम छात्रों पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई। हादसे में 15 वर्षीय रंजीत सिंह, पिता जगन्नाथ, निवासी विशालपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से झुलस गए है। ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला ओडगी विकासखण्ड के चांदनी बिहारपुर अंचल का है। यह हादसा शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे हुआ जब ठाडपाथर स्कूल से पढ़ाई कर लौटते समय तीनों छात्र तेज बारिश से बचने के लिए ठाडपाथर-रेडीपहाड़ी मार्ग पर एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और तीनों उसकी चपेट में आ गए।
इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में पत्नी की गला दबाकर हत्या
गांव में मचा कोहराम इस हादसे में घायल हुए दो की पहचान सुनील कुमार पिता हरी शरण बैस और अनूप कुमार, पिता रामदेव बैस नाम के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। विशालपुर गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles