Advertisment
छत्तीसगढ़

कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में किराए की भीड़?? , महिलाओं का नोट दिखाते वीडियो वायरल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुंगेली। मुंगेली जिले में कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान नए विवाद में घिरता हुआ नजर आ रहा है। एक ओर जहां इस पदयात्रा और रैली को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा था, वहीं अब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पार्टी को असहज स्थिति में ला दिया है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं स्पष्ट रूप से कहती नजर आ रही है कि उन्हें रैली में शामिल होने के लिए 100 से 200 रुपए दिए गए हैं।

दिए गए पैसे को दिखाते हुए महिलाएं ये बात कह रही हैं। वहीं कुछ महिलाएं 200 -300 रुपए देने का वादा करने के बाद भी रैली खत्म होने पर सिर्फ 100 रुपए ही दिए जाने का आरोप लगा रही है। महिलाओं के बयान कैमरे में रिकॉर्ड हुए और इनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। महिलाएं कह रही हैं कि ‘हमें कहा गया था कि रैली में शामिल होने पर 300 रुपये मिलेंगे, लेकिन 100 देकर टाल दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस कर्मी का ट्रक ड्राइवर से खुलेआम पैसे लेते वीडियो वायरल, ASP ने कहा- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई, देखें वीडियो

हम काम छोड़कर आए, पूरा दिन खराब हो गया।’ वहीं कुछ महिलाएं कार्यक्रम के समापन के बाद 100 रुपये का नोट दिखाकर बता रही हैं कि इस कार्यक्रम में आने के एवज में उन्हें यह रकम दिया गया है। इन बयानों के सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या कांग्रेस की इस रैली में जुटी भीड़ कांग्रेसियों के अलावा आमजनता की भीड़ प्रायोजित थी?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles