Advertisment
छत्तीसगढ़

रायपुर में चलती ट्रेन से हथियार चोरी का खुलासा: ITBP जवानों की 2 पिस्टल, 24 कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेलवे पुलिस जीआरपी ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चलती ट्रेन से हुई हथियारों की बड़ी चोरी का खुलासा किया है। इस चोरी में ITBP (इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) के जवानों का बैग चोरी हो गया था। जिसमें दो सर्विस रिवॉल्वर, चार मैगज़ीन और 24 कारतूस रखे हुए थे। मामले में पुलिस ने आरोपी रंजीत मरकाम को गिरफ्तार कर चोरी की किए गए सभी हथियार और कारतूस बरामद कर लिए हैं।

जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, यह घटना दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में हुई थी। जानकारी के मुताबिक, ITBP के ASI और हेड कांस्टेबल रांची से दुर्ग की ओर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर के पास चलती ट्रेन से उनका बैग संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी हो गया। बैग में दो पिस्टल, चार मैगज़ीन और 24 कारतूस थे।

इसे भी पढ़ें:  एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर अमन साहू:कल झारखंड पुलिस रायपुर से रांची लेकर निकली थी; 148 दिन से सेंट्रल जेल में था

गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित
चोरी की शिकायत बिलासपुर जीआरपी थाना में दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनिकी और मानवीय संसाधनों के जरिए आरोपी की तलश शुरू की। आख़िरकार पुलिस ने रायपुर से आरोपी रंजीत मरकाम को गिरफ्तार कर उसके पास से सभी हथियार और कारतूस बरामद कर लिए।

आरोपी से पूछताछ जारी
जीआरपी अधिकारीयों के मुताबिक, आरोपी बेहद शातिर है और पहले भी चोरी की वारदातों में शामिल रह चुका है। फ़िलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि, चोरी के बाद हथियारों को बेचने या अन्य किसी आपराधिक गतिविधि में उपयोग करने की योजना थी या नहीं।

इसे भी पढ़ें:  राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, भाजयुमो नेता के साथ चाकूबाजी कर लूट, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles