
जांजगीर-चांपा में लूट की बड़ी वारदात: घर लौट रहे व्यापारी से 8 लाख रुपए लूटकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है। नैला चौकी क्षेत्र के बालाजी लॉज के पास हड़कंप मच गया। जब दो नकाबपोश बदमाशों ने खाद और कीटनाशक दवा व्यापारी पर हमला कर लाखों रुपये लूट लिए।
जानकारी के अनुसार, व्यापारी दूकान से गोदाम पहुंचने के बाद 8 लाख रुपये लेकर अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने अचानक व्यापारी की स्कूटी को जोरदार टक्कर मरकर सड़क पर गिरा दिया।
पूरे इलाके में घेराबंदी
इसके बाद बदमाशों ने व्यापारी पर कट्टा तानकर लाखों रुपये से भरा बैग छीन लिया और मौके पर फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नैला चौकी मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।



