Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

मध्यान्ह भोजन में निकला कीड़ा, स्कूल में मचा बवाल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा विकास खण्ड के नगर पंचायत नरियरा के शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला नरियरा में बच्चों को परोसे जा रहे मध्यान भोजन में कीड़े निकले का मामला सामने आने के बाद स्कूल में बवाल मच गया है। दरअसल, शासकीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर ये पहली बार नहीं, जब सवाल खड़े हुए हों। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार मासूम बच्चों के भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं।

हालिया सामने आया मामला नरियरा के अंतर्गत आने वाली कन्या मिडिल स्कूल का है, जहां परोसे गए भोजन में कीड़े मिला है। मध्यान्ह भोजन का संचालन आदर्श महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किया जाता है। रसोइया ज्योति यादव, सन्तोषी साहू, राधा बाई पटेल है।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर, ड्यूटी खत्म कर जा रहे थे घर

ज्ञात हो कि रसोइया राधा बाई पटेल बुजुर्ग हो गई है फिर भी भोजन बनाने का कार्य करती है। बच्चों के द्वारा हेडमास्टर व मध्यान्ह भोजन प्रभारी श्रीमतीअन्नपूर्णा साहू से इसकी शिकायत करने पर हेडमास्टर द्वारा कुछ भी नहीं कहा गया उल्टा बच्चों को डांटकर भगा दिया गया। हेडमास्टर अन्नपूर्णा साहू की भूमिका संदिग्ध लग रहा है। पिछले महीने भी मध्यान्ह भोजन के चांवल में कीड़ा मिला था शिक्षकों व संकुल समन्यवक ईश्वरी कश्यप द्वारा रसोइया और समूह के अध्यक्ष साफ सुथरा भोजन परोसने की समझाइश दिया गया था किंतु कोई सुधार नहीं हुआ। आज भी कीड़ा मिलने की शिकायत बच्चों द्वारा संकुल समन्वयक से किया गया है।

कई बार बच्चों ने भोजन में गंदगी और कीड़े मिलने की शिकायत की है। इसकी वजह से अब बच्चे मध्यान्ह भोजन करने से डर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत, सिर धड़ से हुआ अलग, वाहन चालक फरार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles