Advertisment
छत्तीसगढ़

कोरबा में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से चार युवकों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा: जिले में गणेश विसर्जन का पर्व मातम में बदल गया। पुलिस लाइन के तालाब में गणेश विसर्जन के दौरान डूबने से चार लड़कों की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है।

घटना शुक्रवार शाम की है जब पुलिस लाइन में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए कुछ युवक तालाब पर गए थे। बताया जा रहा है कि विसर्जन के दौरान अचानक चार लड़के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के पुलिसकर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: साय सरकार का कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और चारों लड़कों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन जब तक उन्हें निकाला गया, उनकी साँसें थम चुकी थीं। इस दर्दनाक हादसे की खबर सुनते ही पूरे पुलिस लाइन में मातम छा गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles