Advertisment
छत्तीसगढ़

सांप काटने के बाद घंटों चला अंधविश्वास का खेल, डॉक्टरों ने पति-पत्नी को किया मृत घोषित, 4 बच्चे हो गए अनाथ

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सांप काटने के बाद अंधविश्वास के चक्कर में पति-पति की जान चली गई. सांप काटने के बाद परिजन कई घंटों तक घर पर झाड़-फूंक करते रहे. तबियत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला भैयाथान इलाके के ग्राम बसकर डालाबहरा का है. बीती रात तुलेश्वर सिंह और उनकी पत्नी गीता सिंह फर्श पर सो रहे थे, तभी उन्हें सांप ने काट लिया. घटना के बाद परिजनों ने झाड़-फूंक शुरू कर दिया, लेकिन कई घंटों तक ऐसा करने से उनकी हालत बिगड़ने लगी. तब जाकर परिजन उन्हें भैयाथान अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने गीता सिंह को मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलते 07 जुआड़ी गिरफ्तार, नगदी व ताश की पत्तियां जब्त

तुलेश्वर सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया. दोनों के चार बच्चे हैं, जो अंधविश्वास के चलते अब अनाथ हो गए हैं. इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles