Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलते 07 जुआड़ी गिरफ्तार, नगदी व ताश की पत्तियां जब्त

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में जुआ-सट्टा पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 07 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ के नेतृत्व में एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय और टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोटमीसोनार अटल चौक तालाब के पास दबिश दी। इस दौरान 07 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 5100 रुपए नगद और 52 पत्तियों की ताश जब्त की।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने अपना लिया ईसाई धर्म : पति ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –

  1. सुखीराम केंवट (51 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार

  2. दिलेश साण्डील्य (21 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार

  3. अवधेश लहरे (45 वर्ष), निवासी दलदली कोटमीसोनार

  4. नरेश टण्डेन (43 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार

  5. दिनेश साहू (24 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार

  6. संजय बंजारे (22 वर्ष), निवासी पाराघाट थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर

  7. महिपाल मिरी (26 वर्ष), निवासी पाराघाट थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles