Advertisment
छत्तीसगढ़

तीजा पर महिलाओं को रोकना पड़ा भारी, TI लाइन अटैच

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। तीजा के शुभ अवसर पर महिलाओं और परिवारवालों को टोल प्लाजा के पास रोककर अनावश्यक वाहन चेकिंग करने वाले हिर्री थाना प्रभारी अवनीश पासवान पर आखिरकार गाज गिर गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित (लाइन अटैच) कर रक्षित केंद्र बिलासपुर सम्बद्ध कर दिया।

दरअसल, तीजा में घर लौट रही महिलाओं ने हाथ जोड़कर पुलिसकर्मियों से आगे बढ़ने की गुहार लगाई थी, लेकिन उनकी एक न सुनी गई और वाहन चेकिंग के नाम पर परिजन परेशान होते रहे। इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत परिजनों ने डिप्टी सीएम अरुण साव और एसएसपी से की, साथ ही घटना मीडिया में भी प्रकाशित हुईं, जिसके बाद एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई कर दी।

इसे भी पढ़ें:  रिश्वतखोर बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार : नामांतरण के लिए दस हज़ार रुपये की मांगी थी रिश्वत, ACB ने रंगेहाथ पकड़ा

गौरतलब है कि 20 अगस्त की रात हुई बैठक में एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वाहन चेकिंग विवेकपूर्ण ढंग से की जाए और तीज-त्योहार जैसे अवसरों पर महिलाओं व परिवारवालों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए, लेकिन इन आदेशों की अनदेखी करते हुए हिर्री थाना प्रभारी ने मनमानी की। परिणामस्वरूप एसएसपी ने कठोर कदम उठाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें नियमों के अनुसार वेतन-भत्ते मिलते रहेंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles