Advertisment
छत्तीसगढ़

भनवारटंक में बड़ा हादसा: नाला पार करते समय बहने से चार की मौत, इनमें 3 बच्चे और एक युवक शामिल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और बलौदाबाजार से बेलगहना चौकी के भनवारटंक के मरहीमाता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। जहां श्रद्धालुओं के साथ सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। अचानक उफनते नाले में बहकर चार लोगों की मौत हो गई। सोमवार को तीन मासूम बच्चों के शव मिल गए थे।

वहीं रात भर रेस्क्यू करने के बाद लापता युवक का भी शव मंगलवार की सुबह बरामद हुआ है। मृतक की पहचान बलराम ध्रुव के रूप में हुई है। बेलगहना चौकी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा भेज दिया है।

ऐसे हुआ हादसा
दरअसल, जिला बलौदाबाजार, ग्राम बोदरी-परसदा, बिलासपुर से एक बस में 40 से 45 श्रद्धालु सवार होकर कोटा विकास खंड के भनवारटंक स्थित मरहीमाता मंदिर दर्शन करने गए हुए थे। मंदिर में पूजा करने के बाद सभी श्रद्धालु मंदिर से कुछ दूर नाला पार कर भोजन करने गए हुए थे। भोजन के बाद जब सब वापस आ रहे थे। बारिश भी हो रही थी कि, इसी दौरान नाले में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। कुछ लोग जैसे तैसे नाले से बाहर आ गए। पर 3 मासूम बच्चे बह गए और उनकी मौत हो गई। एक युवक लापता था, जिसका शव मंगलवार को बरामद किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर : प्रोफेसर से बना ठग, लोगों को चूना लगाकर की करोड़ो की धोखाधड़ी, ऐसे फंसाता था जाल में; 11 साल बाद पुलिस ने दबोचा

इन चार की हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में मितान ध्रुव 5 वर्ष भाटापारा, मुस्कान ध्रुव 12 वर्ष भाटापारा, गौरव ध्रुव13 वर्ष भाटापारा, बलराम ध्रुव 45 वर्ष परसदा बिलासपुर शामिल है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles