Advertisment
छत्तीसगढ़

तीजा पर महिलाओं के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें, जानिए कौन से रूट पर की गई है विशेष व्यवस्था

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. तीजा पर्व पर मायके जाने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ में रेलवे दो जोड़ी तीजा फेस्टिवल फास्ट मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है। ये ट्रेनें रायपुर–अनूपपुर–रायपुर और रायपुर–ताड़ोकी–रायपुर रूट पर चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के चलने से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

कब चलेंगी ट्रेनें?

  • गाड़ी संख्या 06803/06804 रायपुर-अनूपपुर-रायपुर, 24 और 28 अगस्त 2025 को चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 06805/06806 रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर, 25 और 29 अगस्त 2025 को चलेगी।

रायपुर-अनूपपुर-रायपुर स्पेशल (06803/06804) का शेड्यूल

रायपुर से रवाना (06803): 24 और 28 अगस्त, सुबह 4:50 बजे रायपुर से प्रस्थान, सिलयारी, तिल्दा, भाटापारा, बिल्हा, उसलापुर, करगी रोड, पेंड्रारोड, जैतहरी होते हुए, सुबह 10:15 बजे अनूपपुर पहुंचेगी।
अनूपपुर से वापसी (06804): 24 और 28 अगस्त, दोपहर 1:30 बजे अनूपपुर से प्रस्थान, शाम 7:15 बजे रायपुर पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें:  धमतरी में मजदूरों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में दर्जनों मजदूर घायल

रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर स्पेशल (06805/06806) का शेड्यूल

रायपुर से रवाना (06805): 25 और 29 अगस्त, सुबह 6:00 बजे रायपुर से प्रस्थान, दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ होते हुए, सुबह 10:15 बजे ताड़ोकी पहुंचेगी।
ताड़ोकी से वापसी (06806): 25 और 29 अगस्त, दोपहर 12:00 बजे ताड़ोकी से प्रस्थान, शाम 4:25 बजे रायपुर पहुंचेगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles