Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

शराब भट्टी में घुसकर की मारपीट, मांगे पैसे और शराब, आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। जिले में शराब भट्टी में घुसकर पैसे और शराब की मांग करते हुए कर्मचारियों से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें आरोपी आशीष उर्फ अस्सु ठाकुर निवासी कोटमीसोनार के द्वारा शाम लगभग 5:00 बजे अकलतरा शराब भट्टी के पास शराब के नशे में आया और शराब भट्टी में घुसकर शराब और पैसे मांगने लगा, शराब भट्टी के सेल्समेन एवं मैनेजर के द्वारा शराब एवं पैसे नहीं देने से  भट्ठी के काउंटर के अंदर घुस गया व उनके साथ गाली -गलौज करते हुए, जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा।

इसे भी पढ़ें:  मोदी बायोटेक प्लांट में नियमों की उड़ रही धज्जियां, गांवाें में गहराया जल संकट, जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश

प्रार्थी मुकेश कुमार नायक कि रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी आशीष ठाकुर को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी आशीष उर्फ अस्सु ठाकुर के विरुद्ध जुआ एक्ट, एससी एसटी एक्ट समेत कई प्रकरण दर्ज हैं, उसके विरुद्ध पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है परंतु कोई सुधार नहीं हो रहा है जिस कारण से आरोपी का गुंडा बदमाश फाइल तैयार कर की गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles