Advertisment
दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई के दौरान युवक ने मारा थप्पड़!, हिरासत में आरोपी, पूछताछ जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुआ है। यह घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास कैंप ऑफिस में आम जनता की शिकायतों को सुन रही थीं। इसी दौरान 35 साल के एक शख्स ने हमला किया। पुलिस ने आरोपी हमलावर को पकड़ लिया है। सीएम दफ्तर में पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों तथा मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक वह व्यक्ति कुछ कह रहा था, उसने अचानक मुख्यमंत्री की ओर कुछ कागजात फेंके और फिर उसने कथित तौर पर सीएम को थप्पड़ मार दिया। हालांकि, मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत एक्शन में आकर उन्हें बचा लिया। इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। हमलावर ने अपना नाम राजेश खिमजी सकारिया बताया है।

इसे भी पढ़ें:  AAP छोड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हुए कैलाश गहलोत, जानें क्या बोले

इस अप्रत्याशित हमले ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीएम कार्यालय के अनुसार वे ठीक हैं, उन्होंने बताया है कि उनके कार्यक्रम रद्द नहीं होंगे। हालांकि जैसे ही यह हमला हुआ, मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और अधिकारियों ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था को चौकस किया।

सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को तुरंत दबोचा :

सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर को दबोच लिया। उसकी उम्र 35 वर्ष के आसपास है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने दावा किया कि वह अपनी एक निजी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से नाराज था, जिसका समाधान नहीं हो रहा था। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और आगे की पूछताछ जारी है। इस हमले के बाद मुख्यमंत्री को तुरंत उनके निजी चैंबर में ले जाया गया। एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की और उन्हें कुछ समय आराम करने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें:  ‘अरविंद केजरीवाल निश्चित तौर पर भगवान हैं, कृष्ण के अवतार’ - अवध ओझा, AAP नेता

गुजरात के राजकोट का रहने वाला है आरोपी

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है और बताया है कि वह राजकोट, गुजरात का रहने वाला है। उसके नाम और पते की पुष्टि की जा रही है। उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles