Advertisment
चारधाम यात्रा

केदारनाथ धाम की यात्रा को किया गया बंद, श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच हुई जोरदार बहस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

केदारनाथ की यात्रा को 12 अगस्त से अगले तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। दरअसल मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी है। इसके तहत जिला प्रशासन ने 12 अगस्त से 15 अगस्त तक के लिए केदारनाथ धाम की यात्रा को बंद कर दिया है। इस बीच केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से पुलिस ने अपील की है कि वो केदारनाथ धाम की यात्रा पर ना जाएं। इसके लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की है और पुलिस द्वारा यात्रियों को सोनप्रयाग में भी रखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, पदयात्रा के दौरान शख्स ने फेंका तरल पदार्थ

केदारनाथ धाम यात्रा बंद

दरअसल जब केदारनाथ धाम यात्रा को रद्द करने को लेकर प्रशासनिक आदेश जारी किया गया, उस वक्त तक कई यात्री सोनप्रयाग पहुंच चुके थे। ऐसे में जब प्रशासन ने उन यात्रियों को रोकने की कोशिश की तो यात्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। इस दौरान पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग को भी यात्रियों ने तोड़ दिया और वे लगातार केदारनाथ धाम जाने देने की मांग कर रहे थे। हालांकि प्रशासन ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए केदारनाथ धाम की यात्रा को बंद कर दिया है और यात्रियों को आगे बढ़ने से रोका जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  PM Modi के चंडीगढ़ दौरे से पहले बैक टू बैक धमाका, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप…

पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच बहस

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने कहा, ‘आज सुबह लगभग 100-150 तीर्थयात्री सोनप्रयाग पहुंचे और उन्होंने सोनप्रयाग में पुलिस के साथ बहस करके आगे बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोक दिया और उन्हें जाने नहीं दिया। इस मामले में किसी के साथ कोई घटना नहीं हुई है। बता दें कि बीते काफी दिनों से मॉनसून के कारण बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि नए पूर्वानुमान के मुताबिक, केदारनाथ धाम यात्रा वाले रूट में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है, इस कारण प्रशासन ने 12 अगस्त से अगले 3 दिनों तक केदारनाथ धाम की यात्रा को बंद कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  झारखंड में पहली बार तक्षक नाग का रेस्क्यू, उड़ने वाले इस सांप की जानिए खासियत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles