Advertisment
ACB की रेडCAACG BOARD RESULTCSPDCL आगजनीEVM-VVPATGSTIPL 2025Paris Olympics 2024T20 World Cup 2024Terrorist AttackUncategorizedUPSC Resultअक्षय तृतीयाअंबिकापुरअंबेडकर जयंतीअभनपुरअयोध्याआबकारी विभागईद मुबारककोयला घोटालाखबर दिनभरखैरागढ़ राज परिवारचारधाम यात्राचुनाव बहिष्कारचैत्र नवरात्रिछत्तीसगढ़ के मौसमजरूरत की खबरटी-20 वर्ल्ड कप 2024डोंगरगढ़नौतपा की गर्मीपटनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबाल विवाहभानुप्रतापपुरभिलाईभिलाई स्टील प्लांटभूकंपमणिपुरमहादेव सट्टा ऐपमोदी 3.0राम नवमीरामलला का सूर्य तिलकराहुल गांधीरेत माफियावाराणसी लोकसभा सीटशराब घोटालाशराब नीति केसश्री हनुमान जन्मोत्सवसारंगढ़सीएम विष्णुदेव सायस्वामी आत्मानंद स्कूलहाईकोर्टहाथरसहिंदू नववर्ष

PM Modi के चंडीगढ़ दौरे से पहले बैक टू बैक धमाका, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

चंडीगढ़, 3 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले मंगलवार सुबह सेक्टर-26 स्थित सेविले बार एंड लाउंज और डि’ओरा क्लब के बाहर जोरदार धमाके हुए. इन धमाकों से क्लब के बाहर लगे शीशे टूट गए, लेकिन कोई जन हानी का नुकसान नहीं हुआ. जानकारी के मुताबिक, सेविले बार एंड लाउंज के मालिकों में मशहूर रैपर बादशाह भी शामिल हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच, देसी बम का इस्तेमाल

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया और सैंपल एकत्र किए गए. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि बम फेंकने वाले युवक बाइक पर थे. जिन बमों का इस्तेमाल किया गया, उनमें कील और ज्वलनशील पदार्थ भरे हुए थे. पुलिस का अनुमान है कि ये देसी बम हो सकते हैं, और एक्सटॉर्शन एंगल पर भी जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  हाथरस हादसा: मुख्य आरोपी मधुकर का आधी रात सरेंडर, हादसे के बाद पहली बार भोले बाबा भी आया सामने, जानें क्या कहा

CCTV फुटेज से हमलावर की पहचान

घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सुबह 3:15 बजे एक युवक क्लब की ओर बम जैसा पदार्थ फेंकते हुए दिखाई दे रहा है. धमाके के बाद युवक मौके से फरार हो गया.

सिक्योरिटी गार्ड ने दी पुलिस को सूचना

क्लब के सिक्योरिटी गार्ड पूर्ण सिंह ने बताया कि हमलावर बाइक पर आए थे. एक युवक बाइक स्टार्ट कर खड़ा था, जबकि दूसरा युवक विस्फोटक फेंककर भाग गया. धमाके की आवाज सुनकर गार्ड ने देखा कि शीशा टूटा हुआ था और आरोपी सिक्योरिटी गार्ड नरेश को धमकी दे रहे थे. इसके बाद वे वहां से फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें:  सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष मनोनीत होने वाले कार्यकर्ताओं ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल से आशीर्वाद लिया

धमाके के बाद की तस्वीरें…

दोनों क्लबों के बीच 30 मीटर की दूरी

आरोपी दोनों क्लबों के बीच 30 मीटर की दूरी पर बाइक खड़ी कर आए थे. पहले उन्होंने सेविले बार एंड लाउंज के बाहर देसी बम फेंका और फिर डि’ओरा क्लब के बाहर बम फेंकने पहुंचे. दोनों क्लब उस समय बंद थे, इसलिए कोई जानी नुकसान नहीं हुआ. पुलिस का मानना है कि हमलावरों का उद्देश्य केवल दहशत फैलाना था.

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चंडीगढ़ दौरा 3 दिसंबर को निर्धारित है, जिसके चलते पुलिस पहले से अलर्ट मोड पर है. हालांकि, इस धमाके की घटना ने पुलिस की चिंता को और बढ़ा दिया है. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री की सुरक्षा टीम जल्द ही चंडीगढ़ पहुंचने वाली है.

इसे भी पढ़ें:  PM Modi के नामांकन में नहीं आए नीतीश कुमार, सामने आई चौंकाने वाली वजह

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles