Advertisment
राजनीति

चुनाव आयोग से दो-दो हाथ के मूड में राहुल गांधी? वेबसाइट और मोबाइल नंबर जारी किया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगता है चुनाव आयोग के साथ दो-दो हाथ करने की तैयारी में हैं. वोट चोरी का आरोप लगा कर राहुल लगातार चुनाव आयोग पर हमला कर रहे हैं. कांग्रेस सांसद ने इसे अब अभियान का रूप देने के मूड में हैं. उन्होंने वोट चोरी की शिकायत के लिए एक वेबसाइट लॉन्च किया है. साथ ही उन्होंने एक मोबाइल नंबर दिया है, जिसमें मिस्ड कॉल करने की अपील की है.

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के सामने रखी मांग

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ़-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है. चुनाव आयोग से हमारी मांग साफ है – पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें.” राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “आप भी हमारे साथ जुड़ कर इस मांग का समर्थन करें – http://votechori.in/ecdemand पर जाएं
या 9650003420 पर मिस्ड कॉल दें. ये लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है.”

इसे भी पढ़ें:  देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में लगी मुहर

राहुल गांधी ने चुनावों में धोखाधड़ी का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और निर्वाचन आयोग के बीच मिलीभगत के जरिए चुनावों में ‘‘बड़े पैमाने पर आपराधिक धोखाधड़ी’’ होने का दावा किया था. नयी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांधी ने दावा किया था कि कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा वोट फर्जी, ‘डुप्लीकेट’ या ‘बल्क वोटर’ पाए गए, जिनके पते अमान्य थे और जो नए मतदाता थे, उन्होंने फॉर्म छह का दुरुपयोग किया था.

राहुल गांधी पर चुनाव आयोग सख्त

राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने भी पलटवार किया है. निर्वाचन आयोग ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से कहा है कि या तो वह अपने दावों के समर्थन में घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करें या फिर ‘‘झूठे’’ आरोप लगाने के लिए देश से माफी मांगें.

इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र में सरकार बनने से पहले अजित पवार ने बढ़ाई महायुति की टेंशन! मांगे इतने मंत्री पद

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles