Advertisment
अन्य खबरें

महिला का दावा ‘मैंने सांप के तीन बच्चों को जन्म दिया’, परिजन भी सुना रहे कहानी, सच्चाई सुन हैरान रह जाएंगे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के मउ मसानियां गांव में एक महिला ‘सांप’ के तीन बच्चों को ‘जन्म’ देने का दावा कर रही है। महिला असहनीय पेट दर्द से कराह रही थी। घर में एक बर्तन के नीचे सांप के जैसे आकृति वाले एक मृत “जीव” को ढंककर रखा था, जिसे वह जन्म देना बता रही है। खबर लगते ही उसके घर पर लोगों का हुजूम उमड़ने लगा है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला और अविश्वसनीय मामला सामने आया है। राजनगर तहसील के मऊ मसनिया गांव में रहने वाली रिंकी अहिरवार नाम की महिला ने दावा किया है कि उसने सांप के तीन बच्चों को जन्म दिया है। इस अजीबो-गरीब दावे के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। महिला के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोग तरह-तरह की बातें करते हुए अनुमान लगा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश सरकार की भारत सरकार से मांग- शेख हसीना को वापस भेजें, पूर्व PM के खिलाफ अपहरण-देशद्रोह समेत 225 केस

रिंकी का दावा जो भी बच्चों को देखेगा मर जाएगा

सांप के बच्चों को जन्म देने का दावा करने वाली रिंकी अहिरवार का कहना है कि उसे पेट में तेज दर्द हुआ और उसके बाद उसने सांप के तीन बच्चों को जन्म दिया है। वह काले सांप के सपोले जैसे दिखने वाले जिस तथाकथित जीव को घर में एक प्लास्टिक के तसले से ढंककर रखे थी, जब लोग पहुंचे और दिखाने को कहा तो उसका कहना था कि जो भी इन बच्चों को देखेगा वह मर जाएगा। हालांकि उसकी बातों पर किसी ने भी भरोसा नहीं किया और कई लोगों ने उन सांप के बच्चों को नजदीक जाकर देखा तो कई लोगों ने वीडियो भी बनाया।

इसे भी पढ़ें:  महतारी वंदन योजना को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा

घबराए परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे

रिंकी द्वारा सांप के बच्चों को जन्म देने, अजीबो-गरीब बातें करने और कमरे में सांप जैसे दिखने वाली आकृति के जीव को देखकर परिजन घबरा गए। वे रिंकी को राजनगर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां भी महिला अपने दावे पर कायम रही। हालांकि डॉक्टरों ने उसके पेट दर्द का इलाज किया और उससे बातचीत कर जानकारी ली थी। उसे बेहतर इलाज व जांचों के लिए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जैविक रूप से सांप के बच्चों को जन्म देना संभव नहीं

BMO डॉक्टर अवधेश चतुर्वेदी का कहना है कि महिला को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। किसी महिला द्वारा सांप के बच्चों को जन्म देना जैविक रूप से संभव नहीं है। इस मामले में महिला से जानकारी ली गई है। उसके शरीर से निकले जीव दरअसल खून के लंबे-लंबे थक्के (ब्लड क्लॉट्स) हैं। उसे हाल ही में पीरियड आए थे जिसके बाद ब्लड क्लॉट्स जमा हो गया था, जो अब बाहर निकला है। फिलहाल अल्ट्रासाउंट और बेहतर जांच के लिए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। महिला के पेट में दर्द बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  ना Toll प्लाजा, ना Fastag, आ रहा नया सिस्टम, नितिन गडकरी ने समझाया प्लान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles