Advertisment
Accident

बाराबंकी में बड़ा हादसा, रोडवेज बस पर पेड़ गिरने से पांच शिक्षकाें समेत छह की मौत;17 घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बाराबंकी। हैदरगढ़ जा रही बस पर अचानक बरगद का पेड़ गिर गया। घटना में पांच शिक्षक समेत छह की मौत हो गई, जबकि 17 लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार की सुबह से हो रही तेज बारिश में बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही रोडवेज पर अचानक पेड़ गिर गया। पेड़ बस के अगले हिस्से पर गिरा, जिससे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसमें पांच शिक्षकों समेत छह की मौत हो गई।

परिवहन निगम से अनुबंधित बस संख्या UP41 AT7033 सवारियों को लेकर आज प्रातः लगभग 10:30 बजे बाराबंकी बस स्टॉप से हैदरगढ़ रवाना हुई थी। बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर हरख के समीप राजाबाजार में सड़क किनारे एक गूलर का पेड़ भारी बारिश के कारण अचानक बस पर गिर पड़ा। बस को काफी नुकसान पहुंचा और यात्री घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोग घायल:इलाहाबाद से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे थे जांजगीर-चांपा, नाले में गिरी कार

माैके पर सिर्फ एक ही मृतक की पहचान हो पाई है, बाद में अन्य तीन काे पदचाना गया। पहले गुलहरिया गार्दा की शिखा मल्होत्रा काे पहचाना गया था। पुलिस सभी की पहचान कराने में लगी है। 17 चोटिल हुए हैं, जिन्हें सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हैदरगढ़ में शिक्षा विभाग की एनसीईआरटी संबंधित ट्रेनिंग चल रही थी, जिसमें शामिल होने के लिए पांच शिक्षक जा रहे थे, जो बस के आगे के हिस्से पर बैठे थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles