Advertisment
छत्तीसगढ़

भाजपा की बैठक: हर घर तिरंगा अभियान पर होगी चर्चा, पदाधिकारियों को मिलेगी जिम्मेदारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ हर घर तिरंगा अभियान के मद्देनजर आज बैठक लेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान की तैयारियों पर चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा की बैठक दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। इस दौरान पदाधिकारियों अभियान की जिम्मेदारी दी जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद होंगे।

सीएम साय लेंगे समीक्षा बैठक
वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में वन और जलवायु परिवर्तन विभाग, कौशल विकास विभाग और सैनिक कल्याण बोर्ड के कामों की समीक्षा होगी। इससे पहले सीएम साय शिव महापुराण कथा सुनने भिलाई भी जाएंगे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर भिलाई के लिए रवाना होंगे। रायपुर लौटकर मंत्रालय में बैठक लेंगे। 2 बजे से बैठकों का दौर शुरू होगा।

इसे भी पढ़ें:  बलौदाबाजार हिंसा...भूपेश बघेल बोले-भाजपा नेता षड़यंत्र को छिपा रहे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles