Advertisment
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन थियेटर में नर्स ने की गलती, महिला डॉक्टर ने जड़ा थप्पड़

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगांव. पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसीन विभाग में डॉक्टरों के बीच चल रही खींचतान का मामला अभी सुलझा ही नहीं और सोमवार को वहां सर्जरी विभाग में दूसरा मामला सामने आ गया. सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता मेश्राम ने स्टाफ नर्स दामिनी देशमुख से दुर्व्यवहार व मारपीट कर दी. मामले की शिकायत के बाद अधीक्षक ने जांच समिति गठित की है. इसके अलावा संबंधित डॉक्टर को नोटिस भी दी जा रही है. आरोप है कि विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता ने नर्स को थप्पड़ा मार दिया.

सोमवार को तकरीनब 1.30 बजे ऑपरेशन थियेटर में मरीज की सर्जरी चल रही थी. स्टाफ नर्स दामिनी देशमुख से कुछ गलती हुई, तो डॉक्टर इस कदर नाराज हुई कि उसे थप्पड़ जड़ दी. इसके बाद संबंधित वार्ड सहित सभी नर्सों ने नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध किया. शिकायत मिलने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी भी पहुंच गए. अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहर देशकर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. जांच के बाद संतोषप्रद कार्रवाई नहीं होने पर संगठन के पदाधिकारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

इसे भी पढ़ें:  जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर छात्र-छात्राएं:सालों से की जा रही पुल की मांग

सर्जरी विभाग की एचओडी डॉक्टर द्वारा नर्स से मारपीट किए जाने की खबर पूरे अस्पताल में फैल गई. इसके बाद अस्पताल में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई. ओटी सहित अन्य विभाग की स्टाफ नर्स काम छोड़कर अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगीं. अधीक्षक द्वारा जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद वे शांत हुईं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles