Advertisment
छत्तीसगढ़

पहली बार नारियल के दाम डबल: तेल की कीमत भी 50 फीसदी बढ़ी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। नारियल के उत्पादन के मामले में भारत विश्व में पहले स्थान पर है। ऐसे में आमतौर पर अपने देश में नारियल के दाम हमेशा से ही कम रहते हैं। अपने प्रदेश में नारियल की कीमत थोक में 10 से 12 रुपए और चिल्हर में 15 से 20 रुपए ही रहती है। पहली बार नारियल के दाम थोक में 22 से 25 रुपए और चिल्हर में 30 से 35 रुपए हो गए हैं। इसी के साथ नारियल तेल की कीमत भी 50 फीसदी तक बढ़ गई है। जो नारियल तेल पहले 400 रुपए लीटर था, वह अब 600 रुपए लीटर हो गया है। इसका कारण अपने देश से नारियल का दूसरे देशों में निर्यात होना है।

देश में सबसे ज्यादा नारियल का उत्पादन दक्षिण के राज्यों कर्नाटक, केरल, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में होता है। उत्पादन का करीब 90 फीसदी हिस्सा इन्हीं राज्यों के हिस्से में आता है। छत्तीसगढ़ में भी नारियल कर्नाटक और आंध्रप्रदेश से आता है। नारियल की खपत अपने राज्य में भी बहुत ज्यादा है। त्योहारी सीजन में इसकी खपत में बहुत इजाफा हो जाता है। सामान्य दिनों की तुलना में त्योहारी सीजन में खपत करीब-करीब डबल हो जाती है। ऐसा ही दूसे राज्यों में होता है। यही वजह है त्योहरी सीजन में दाम थोड़े ज्यादा हो जाते हैं, लेकिन पहली बार त्योहारी सीजन के पहले दाम ज्यादा हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  राशन कार्ड बनाने के लिए अधिकारियों ने मांगे पैसे, शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

दूसरे देशों में निर्यात का असर
भारत में नारियल का उत्पादन बहुत ज्यादा होने के कारण इसकी मांग दूसरे देशों में भी बहुत रहती है। केंद्र सरकार ने नारियल के निर्यात की छूट दी है तो अब अमेरिका, चीन, बांगलादेश सहित कई देशों में भारत से नारियल जा रहा है। इसके कारण इसके दाम बढ़ गए हैं।

कीमत आसमान पर
आमतौर पर अपने राज्य में नारियल के दाम थोक में 10 से 12 रुपए और चिल्हर में 15 से 20 रुपए के आस-पास ही रहते हैं। लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि नारियल के दाम आसमान पर चले गए हैं। इस समय नारियल थोक बाजार में 22 से 25 रुपए और चिल्हर बाजार 30 से 35 रुपए में मिल रहा है। जो नारियल तेल पहले 400 लीटर में बिक रहा था, उसके दाम 50 फीसदी बढ़कर अब 600 रुपए लीटर हो गए हैं। कारोबारियों के मुताबिक पहले कभी इतने दाम नहीं बढ़े थे। आमतौर पर नारियल तेल के दाम 400 से 450 रुपए तक ही रहते हैं। जब नारियल के दाम थोड़े बढ़ते हैं यानी नारियल कभी 25 रुपए तक पहुंचता है तो नारियल तेल के दाम थोड़े से बढ़ते हैं, लेकिन अब तक दाम बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में वनडे क्रिकेट: भारत- साउथ अफ्रीका मैच की टिकट 18 नवम्बर से मिलेगी, इस बार कीमत कम

तेल के दाम भी बढ़े
डूमरतराई थोक व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रेम पाहुजा ने बताया कि, नारियल की कीमत बढ़ने के कारण नारियल तेल के दाम भी बढ़ गए हैं। पहले कभी नारियल और नारियल तेल की कीमत इतनी नहीं रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles